पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाया:मिर्जापुर-कछवां के काशीराम आवास में मिला शव, एक साल पहले की थी लव मैरिज
मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र स्थित काशीराम आवास के ब्लॉक नंबर छह के कमरा नंबर 71 में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पंखे से गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान वारिस (24) पुत्र सिकंदर के रूप में हुई है। वह सैलून का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात वारिस का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस को बुलाया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाया और इसके बाद उन्हें घर भेज दिया था। इसके बाद गुरुवार सुबह वारिस के फंदा लगाने की खबर सामने आई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। एक साल पहले की थी लव मैरिज, पत्नी गर्भवती परिवार वालों के अनुसार, वारिस ने करीब एक साल पहले नई बाजार, भदोही निवासी सब्बो बेगम से लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। परिवार के मुताबिक, वारिस की मां का भी करीब छह महीने पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। मां की मौत के बाद परिवार पहले ही सदमे में था। चार भाइयों और पांच बहनों में सबसे बड़ा था वारिस वारिस चार भाइयों और पांच बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)