पूजा की थाली छूने पर दिव्यांग भाई-बहन से मारपीट:गणेश उत्सव में विवाद, आरोपियों ने समझौते का बनाया दबाव; एसपी से शिकायत
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के रबारेमऊ गांव की नैना ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया। उसने आरोप लगाया कि धार्मिक आयोजन के दौरान पूजा की थाली छू जाने को लेकर उसके दिव्यांग भाई करण के साथ मारपीट की गई। भाई को बचाने पहुंची नैना के साथ भी मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। पीड़िता ने आरोपियों पर समझौते का दबाव बनाने और धमकी देने की बात कहते हुए कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की है। पूजा की थाली छूने को लेकर हुआ विवाद नैना के मुताबिक, उसका भाई करण 24 सितंबर को कढ़ियेस महोत्सव में शामिल होने गया था। वहां गढ़ेश जी के पास पूजा की थाली रखी थी। पूजा के दौरान करण का हाथ थाली से छू गया। इसी बात को लेकर वहां मौजूद रोहित पुत्र सतीश, सतीश पुत्र हरनाथ और रोहित की मां से उसका विवाद हो गया। दिव्यांग भाई के साथ मारपीट का आरोप शिकायत में नैना ने आरोप लगाया कि थाली छूने की बात को लेकर तीनों ने करण के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। किसी व्यक्ति ने फोन कर नैना को घटना की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंची तो उसका भाई पीटा जा रहा था। बचाने पहुंची बहन से भी मारपीट नैना का आरोप है कि उसने भाई को बचाने के लिए मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की। शिकायत के मुताबिक, दोनों को अंदरूनी चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान करण का मोबाइल भी तोड़ दिया गया। पिता की नौकरी छीनने की धमकी का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों ने धमकी देते हुए कहा कि उसका पिता होमगार्ड में है और वह उनका कुछ नहीं कर पाएगा। आरोप है कि पिता की नौकरी छीनने की धमकी भी दी गई। थाने में शिकायत के बाद समझौते का दबाव लगाने का आरोप नैना के मुताबिक, घटना की शिकायत बेवर थाने में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब आरोपी उसके घर आकर समझौते का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि समझौता नहीं करने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी जा रही है। एसपी से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग नैना ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले में पुलिस की ओर से जांच और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जानी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)