चौपरिया में आधार केंद्र का संचालन:नाम-पता बदलने समेत कई काम हो रहे आसान, दूर नहीं जाना पड़ रहा
महराजगंज जिले के लगभग सभी ब्लॉकों में आधार कार्ड केंद्र चलाए जा रहे हैं। चौपरिया में भी एक बड़ा आधार केंद्र शुरू किया गया है, जिससे लोगों को आधार से जुड़ी कई सुविधाएं मिल रही हैं। सीएससी जिला कोऑर्डिनेटर संजय कुमार मौर्य ने बताया कि इन केंद्रों पर आधार में संशोधन, नाम, पता और अन्य जानकारी बदलने जैसे जरूरी काम किए जा रहे हैं। इससे लोगों को काफी सहूलियत हो रही है। चौपरिया केंद्र के शुरू होने से आसपास के लोगों को आधार संबंधी कामों के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा है। आधार कार्ड आज कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए एक जरूरी दस्तावेज है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)