पुरानी रंजिश में मारपीट और हत्या के प्रयास आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा

Oct 01, 2026 - 15:28
0
पुरानी रंजिश में मारपीट और हत्या के प्रयास आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा
प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आज गुरुवार दोपहर 2 करीब खुलासा किया पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की रात करीब नौ बजे सुल्तानपुर पूरे अली नकी गांव में हरिचंद, वीरेंद्र कुमार सरोज, मीना देवी, प्रिंस सरोज और सितारा देवी ने मिलकर एक व्यक्ति से लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित को बचाने आई उसकी बहन आरती से भी आरोपियों ने मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़ित की शिकायत पर मानिकपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया था। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की। गुरुवार को मानिकपुर पुलिस ने गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास से हरिचंद, वीरेंद्र कुमार सरोज, सितारा देवी, मीना देवी और प्रिंस सरोज को पकड़ा। उनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए दो बांस के डंडे भी बरामद हुए हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User