देवरिया में शिवानंद के परिवार ने DM से लगाई गुहार:पांच महीने बाद भी कार्रवाई नहीं, पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग
देवरिया के शिवानंद चौरसिया के परिवार ने ओमान तट पर हुए हादसे में उनकी मौत के बाद एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और पत्नी को सरकारी नौकरी मांगी है। शिवानंद मालवाहक जहाज पर इंजन फिटर थे। उनकी पत्नी सुशीला ने गुरुवार को दिन में 12 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि शव भारत आने के समय भी यह मांग रखी गई थी, लेकिन पांच महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिवानंद (38) 5 दिसंबर 2025 को मुंबई से सिंगापुर के लिए मालवाहक जहाज से निकले थे। ओमान तट के पास होर्मुज क्षेत्र में जहाज पर हमला हुआ, जिससे शिवानंद लापता हो गए। शासन से तत्काल आर्थिक सहायता उनके छोटे भाई रामप्रवेश ने फोन पर मौत की जानकारी दी। परिवार ने शासन से तत्काल आर्थिक सहायता, पत्नी को सरकारी नौकरी और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)