पुरानी रंजिश में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत:पुलिस ने युवती समेत 3 आरोपियों को पकड़ा, 2 फरार
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे मामले का खुलासा किया। बेटी को पीटने का विरोध करने पर बुजुर्ग पर हमला पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की है। पीड़ित परिवार की शिकायत के अनुसार, दयाशंकर वर्मा की बेटी शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे गाली दी और लाठी-डंडों व सरिया से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर दयाशंकर वर्मा अपने बेटों धर्मराज और राजेश के साथ बेटी को बचाने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में दयाशंकर के हाथ-पैर टूट गए और वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने मामले में चंद्रभान, इंद्रभान, वंदिता, सीमा और राजेश वर्मा समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। कार्रवाई करते हुए वंदिता वर्मा (22), बृजभान वर्मा (26) और राजेश वर्मा (23) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वंदिता को दमड़ी गांव के पास, जबकि अन्य दो आरोपियों को पट्टी से करीब 400 मीटर दूर पकड़ा गया। तीनों प्रयागराज जाने की फिराक में थे। युवती को महिला पुलिसकर्मियों की मदद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)