पूर्व चेयरमैन पर सभासदों के लेटर पैड का गलत इस्तेमाल:डीएम से शिकायत, जमीन हड़पने और रास्ता बंद करने का भी आरोप; जांच की मांग

Oct 01, 2026 - 17:42
0
पूर्व चेयरमैन पर सभासदों के लेटर पैड का गलत इस्तेमाल:डीएम से शिकायत, जमीन हड़पने और रास्ता बंद करने का भी आरोप; जांच की मांग
चंदौली के सैयदराजा नगर पंचायत के सभासदों ने गुरुवार को डीएम चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व चेयरमैन शंकर प्रसाद जायसवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए। सभासदों ने बताया कि पूर्व चेयरमैन ने धोखे से उनके लेटर पैड ले लिए हैं। इनका गलत इस्तेमाल कर वे वर्तमान चेयरमैन आभा जायसवाल को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। सभासदों ने डीएम से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। छत्रपूरा गांव के कमलाकर तिवारी ने भी शंकर प्रसाद जायसवाल पर पैतृक जमीन हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 8 सुभाष नगर में सिनेमा हॉल के नाम पर ली गई जमीन से ज्यादा पर कब्जा किया गया है। आरोप है कि 50-60 साल से इस्तेमाल हो रहा पुराना जीटी रोड से बाईपास रोड जोड़ने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीनों पर अवैध कब्जे का भी आरोप है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच, शस्त्र लाइसेंस रद्द कर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सभासद धीरज गुप्ता, मनीष कुमार, फिराक अंसारी, गजला और इस्तेखार अहमद भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User