पूर्व सांसद बृजभूषण बोले-मैं राज्यसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगा:2029 में लडूंगा, अखिलेश पर कहा- मैं उनके, वो मेरे खिलाफ नहीं बोलते

Oct 01, 2026 - 15:44
0
पूर्व सांसद बृजभूषण बोले-मैं राज्यसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगा:2029 में लडूंगा, अखिलेश पर कहा- मैं उनके, वो मेरे खिलाफ नहीं बोलते
गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अब सीधे 2029 में लोकसभा का चुनाव लड़ूंगा। अखिलेश के बिन सब सूना है…वाले बयान पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं उनके खिलाफ नहीं बोलता, वो मेरे खिलाफ नहीं बोलते। मैं भाजपा में हूं और वो सपा के नेता हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा - मैं राज्यसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगा। मुझे राज्यसभा नहीं जाना है। मेरा किसी नंबर पर नाम नहीं है। बल्कि 2029 में गोंडा जिले की किसी लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ूंगा। दरअसल, पिछले 2 दिन से पूर्व सांसद बृजभूषण के राज्यसभा जाने की अटकले तेज हो गई थीं। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा थी। जिसके बाद आज दोपहर 2:30 बजे जब पूर्व सांसद अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचे तो मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सभी कयासों पर विराम लगा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User