पुस्तक का कवर विमोचन:नाइजीरिया के डॉ. ओकेचुक्वु ने शांति और विश्वबंधुत्व को बनाया विषय
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के तहत लगातार 43वें दिन 43वीं पुस्तक ‘सेंट सौरभ: हार्मनी विदाउट बॉर्डर्स’ का कवर विमोचन किया गया। इसके लेखक नाइजीरिया के डॉ. डी.सी. ओकेचुक्वु हैं, जो लेखक, शोधकर्ता और सामाजिक हितों के समर्थक हैं। यह पुस्तक धरा धाम इंटरनेशनल, गोरखपुर के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती एवं संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के मानवतावादी विचारों से प्रेरित है। पुस्तक में शांति, करुणा, अंतरधार्मिक समझ, पारस्परिक सम्मान और विश्वबंधुत्व जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है। इसका उद्देश्य धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता की एकता को मजबूत करने का संदेश देना है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स और दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)