चंदौली में MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:10 केंद्रों पर शुक्रवार सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान, मतपत्रों का होगा उपयोग
चंदौली में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों को जरूरी सामान के साथ बूथों पर भेजा गया। जिले के 10 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता निष्पक्ष चुनाव कराना है। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए पांच जोनल और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
हर मतदान केंद्र पर एक सब-इंस्पेक्टर, चार मुख्य आरक्षी, चार महिला आरक्षी और पीएसी की एक टुकड़ी तैनात रहेगी। इस चुनाव में ईवीएम की जगह मतपत्र और मतपेटी का उपयोग होगा। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में प्रचार, बिना अनुमति वाले वाहनों और भीड़ पर रोक रहेगी। स्याही, फाउंटेन पेन और पानी की बोतल जैसी तरल चीजें ले जाने की इजाजत नहीं होगी। मतदान के बाद सभी मतपेटियां कलेक्ट्रेट के स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी, फिर वाराणसी की मंडी समिति, पहड़िया भेजी जाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)