पुस्तक विमोचन समारोह:संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर नई पुस्तक का कवर जारी

Oct 01, 2026 - 11:37
0
पुस्तक विमोचन समारोह:संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर नई पुस्तक का कवर जारी
संत सौरभ के जीवन-दर्शन, करुणा और मानव एकता के संदेश को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल' के तहत 22वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक ‘THE BRIDGE BETWEEN HEARTS’ के कवर पेज का विमोचन किया गया। पुस्तक का उपशीर्षक ‘Sant Saurabh’s Journey of Compassion and Human Unity’ है। अल्जीरिया के अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक डॉ. जीएम क्योशी बौनुआ यूसुफ द्वारा लिखित इस पुस्तक में सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महाराज के मानवीय दर्शन, शांति और भाईचारे को केंद्र में रखा गया है। इसमें “Vasudhaiva Kutumbakam” तथा “Different People, Different Faiths, One Humanity” जैसे संदेशों के माध्यम से विविधता में एकता को रेखांकित किया गया है। गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-प्रकाशन सेंटर, भारत द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के विचार और मानवीय मूल्यों का प्रसार कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User