PWD डिपो में चौकीदार की संदिग्ध मौत:पीलीभीत में चारपाई पर मिला शव, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

Oct 01, 2026 - 16:33
0
PWD डिपो में चौकीदार की संदिग्ध मौत:पीलीभीत में चारपाई पर मिला शव, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी
पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कोलतार डिपो में तैनात 55 वर्षीय चौकीदार इंद्रजीत की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार सुबह डिपो के अंदर चारपाई पर उनका शव मिला। दूसरे चौकीदार प्रदीप ने उन्हें बेसुध देखा और अधिकारियों, परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिवार वाले और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंद्रजीत जहानाबाद थाना क्षेत्र के शिवपुरिया गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें सबसे छोटी बेटी अविवाहित है। शहर कोतवाल प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User