'राहुल गांधी की मानसिक स्थिति खराब':बागपत में भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर कांग्रेस को घेरा

Sep 28, 2026 - 18:14
0
'राहुल गांधी की मानसिक स्थिति खराब':बागपत में भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर कांग्रेस को घेरा
बागपत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर पलटवार किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने सोमवार दोपहर 3.30 प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। मानसिक स्थिति को खराब बताया शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था है। आपत्ति को उचित कानूनी तरीके से उठाना चाहिए, सड़क पर प्रदर्शन कर नहीं। उन्होंने राहुल गांधी की मानसिक स्थिति को खराब बताया। शर्मा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जनता में भ्रम फैला रहे हैं और आयोग पर दबाव में काम करने का आरोप लगाते हैं, जिसे अदालतें पहले भी खारिज कर चुकी हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष सिर्फ अफवाह फैलाता है, जबकि आयोग हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला महामंत्री अजय शर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User