राजेपुर थाने के SI और 8 सिपाही लाइन हाजिर:एसपी आरती सिंह ने लिया एक्शन, कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए की कार्रवाई

Oct 25, 2026 - 23:47
0
राजेपुर थाने के SI और 8 सिपाही लाइन हाजिर:एसपी आरती सिंह ने लिया एक्शन, कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए की कार्रवाई
फर्रुखाबाद में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी आरती सिंह ने रविवार देर रात कार्रवाई की। उन्होंने राजेपुर थाने में तैनात एक SI समेत आठ आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया। इनमें महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में SI अरविंद अवस्थी, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार और मुख्य आरक्षी अजय कुमार शामिल हैं। इनके अलावा आरक्षी कुशल पाल सिंह, रविंद्र कुमार, महिला आरक्षी भावना, महिला आरक्षी प्रियंका और आरक्षी दिनेश कुमार अत्री को भी लाइन हाजिर किया गया है। एसपी आरती सिंह ने यह कार्रवाई राजेपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ की। हालांकि, कार्रवाई की वजह स्पष्ट नहीं की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User