टेसू-झांझिया में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से बुजुर्ग की मौत:कानपुर में नशे में धुत युवक पर दुनाली बंदूक से फायरिंग करने का आरोप

Oct 25, 2026 - 22:41
0
टेसू-झांझिया में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से बुजुर्ग की मौत:कानपुर में नशे में धुत युवक पर दुनाली बंदूक से फायरिंग करने का आरोप
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा मकरनपुर गांव में टेसू-झांझिया कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि नशे में धुत युवक ने दुनाली बंदूक से फायरिंग की, जिसकी गोली सामने खड़े बुजुर्ग के सीने में जा लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। नशे में फायरिंग के दौरान सीने में लगी गोली परिजनों के मुताबिक, कोटरा मकरनपुर गांव निवासी सुवालाल उर्फ रामखेलावन (60) पुत्र स्वर्गीय तेजा प्रसाद निषाद टेसू-झांझिया कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान गांव का अन्नू सिंह ठाकुर (28) पुत्र मकसूदन सिंह कथित तौर पर नशे की हालत में अपनी दुनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग करने लगा। आरोप है कि फायरिंग के दौरान एक गोली सुवालाल के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिजन उन्हें लेकर आनन-फानन में घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सीएचसी में डॉक्टरों ने सुवालाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग की परिस्थितियों और घटना में आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User