बरेली में 40वें विराट दशहरा मेले का समापन:रोटरी क्लब दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ, बच्चों की पढ़ाई में करेगा मदद; रावण दहन भी हुआ
बरेली में रोटरी क्लब बरेली साउथ के 40वें विराट दशहरा मेले का रविवार को बरेली क्लब मेला ग्राउंड में समापन हुआ। इसका उद्देश्य मनोरंजन के साथ समाजसेवा था। आयोजकों ने दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने और बच्चों की शिक्षा में सहयोग पर जोर दिया। क्लब मेले की आय से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और बच्चों की पढ़ाई में मदद करेगा। एलएन-4 प्रोस्थेटिक हाथ के लिए एक बड़े शिविर की तैयारी है, जिससे बरेली के दिव्यांगों को फायदा मिलेगा। मेले के आखिरी दिन कुंभकरण, मेघनाद और रावण के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों में आग लगते ही 'जय श्रीराम' के नारे गूंज उठे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मां दुर्गा की पूजा कर स्टॉलों का दौरा किया। मेला क्वीन और बेस्ट कपल प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। सांस्कृतिक संध्या में रहनुमा बैंड की प्रस्तुति पर दर्शक झूमे। आतिशबाजी और आकर्षक स्टॉलों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)