रामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ जवान की मौत:रामजन्मभूमि की सुरक्षा में था तैनात, ड्यूटी के बाद खाना खाकर आराम कर रहे थे

Sep 25, 2026 - 20:14
0
रामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ जवान की मौत:रामजन्मभूमि की सुरक्षा में था तैनात, ड्यूटी के बाद खाना खाकर आराम कर रहे थे
श्री रामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ जवान अमित कुमार यादव (30) की गुरुवार रात अचानक मौत हो गई। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। अमित की तबीयत बिगड़ने के बाद साथी जवान उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस जवान का शव लेकर उनके पैतृक गांव मुगीसपुर पहुंची। शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी के बाद खाना खाकर आराम करने गए थे तारुन थाना क्षेत्र के यादवपुर ग्राम पंचायत के मुगीसपुर गांव निवासी अमित कुमार यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) में लगी थी। उनकी मूल पोस्टिंग गोंडा जनपद में बताई गई है। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात ड्यूटी के बाद अमित खाना खाकर आराम करने के लिए लेटे थे। सुबह साथी जवानों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठे। इसके बाद साथी जवान उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। करीब चार साल पहले हुई थी शादी शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस लाइन से जवान का शव शाम करीब चार बजे मुगीसपुर पहुंचा। शव देखते ही परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। मां और परिवार के अन्य सदस्यों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव में मातम पसरा रहा। तत्कालीन ग्राम प्रधान एवं प्रशासक सुरेंद्र यादव ने बताया कि अमित का करीब 2020-21 में उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ था। करीब चार वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। परिवार में छोटा भाई अनूप यादव है, जो रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। एक छोटी बहन भी है, जिसकी शादी अभी नहीं हुई है। पिता अर्जुन प्रसाद यादव खेती-किसानी करते हैं। जवान बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अमित की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। जिस बेटे के पुलिस सेवा में जाने पर परिवार को गर्व था, शुक्रवार को उसी का शव घर पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अमित मिलनसार स्वभाव के थे। जवान की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User