राममंदिर CEO ने रामकथा संग्रहालय का निरीक्षण किया:संग्रहालय,वीथिकाओं की परिकल्पना, कथात्मकता और उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी ली
विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ मार्गदर्शक दिनेश एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जीतेन्द्र मिश्र ने अन्तर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय का निरीक्षण किया।उनके साथ उमेश पोरवाल, जगदीश ए आफ्ले भी मौजूद रहे। डॉ संजीव कुमार सिंह, निदेशक ने अंगवस्त्र से उनका सम्मान भी किया और उनके प्रथम आगमन के लिए आभार भी व्यक्त किया ।
डॉ संजीव कुमार सिंह, निदेशक, अन्तर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय ने अपने सहकर्मियों सान्या गुप्ता, प्रगति यादव अभिषेक मृत्यंजय के साथ मिलकर आगंतुकों को विस्तार से संग्रहालय,वीथिकाओं की परिकल्पना, कथात्मकता और उद्देश्यों के विषय में विस्तार से बताया।
पीपीटी के माध्यम से परिकल्पना, कथात्मकता,वीथियों के नामाकरण एवं उद्देश्य से परिचित होने के बाद सभी ने उत्साहित और प्रभावित हो बधाई दी।उन्होंने कुछ सुझाव भी दिये जिसका समाधान भी तुरन्त दिया गया।
संतुष्टि व्यक्त करते हुए उन्होंने शुभकामनाएं प्रेषित की। इआईएल के दुर्गेश यादव, निर्माण निगम के कैवल्य मिश्र भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)