नाली विवाद में दंपती का सिर फोड़ा:गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, लाठी-डंडों से किया हमला

Sep 30, 2026 - 22:26
0
नाली विवाद में दंपती का सिर फोड़ा:गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, लाठी-डंडों से किया हमला
फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में बुधवार शाम 7:30 बजे नाली को लेकर चल रहा विवाद मारपीट में बदल गया। कहासुनी के बाद एक दंपती के साथ मारपीट कर दी गई। घटना में वीरेंद्र और उनकी पत्नी सुधा देवी घायल हो गए। दोनों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। नाली को लेकर चल रही थी बातचीत वीरेंद्र के मुताबिक, नाली को लेकर कुछ लोगों से बातचीत चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी से भी मारपीट वीरेंद्र ने बताया कि उन्हें बचाने के लिए पत्नी सुधा देवी मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना में दोनों के शरीर पर चोटें आईं। मारपीट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल दंपति को सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि नाली को लेकर विवाद की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User