रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:दवा लेने को लेकर हुआ था विवाद, केबिन में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप

Oct 01, 2026 - 20:11
0
रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:दवा लेने को लेकर हुआ था विवाद, केबिन में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप
रामपुर जिला अस्पताल की डिस्पेंसरी में घुसकर फार्मासिस्ट से मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां गुरुवार शाम करीब 4 बजे कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ फार्मासिस्ट से मारपीट के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। दवा लेने को लेकर हुआ था विवाद अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जिला अस्पताल की डिस्पेंसरी में दवाइयां लेने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि आरोपी फार्मासिस्ट के केबिन में घुस गया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज भी की गई। घटना के बाद फार्मासिस्ट की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। दो दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार एएसपी अनुराग सिंह के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप मलिक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User