बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नेत्र जांच शिविर:95 मरीजों की आंखों की जांच, नेत्र सुरक्षा और दान के प्रति किया जागरूक
गोरखपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 1 अक्टूबर को बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज (बीआरडी), गोरखपुर में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों को आंखों की सुरक्षा, नियमित जांच और नेत्रदान के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आंखों की नियमित जांच कराना जरूरी है। उन्होंने नेत्रदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों से इसके प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नेत्र सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। शिविर का आयोजन मानसिक रोग विभाग के सेमिनार कक्ष में विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज सोनी के नेतृत्व में हुआ। नेत्र रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. आशुतोष चौहान, डॉ. दीपक और डॉ. शाश्वत ने मरीजों की जांच की। शिविर में कुल 95 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)