रामपुर के वृद्ध आश्रम में भागवत कथा:भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, पूतना वध, माखन चोरी का वर्णन किया

Oct 01, 2026 - 18:47
0
रामपुर के वृद्ध आश्रम में भागवत कथा:भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, पूतना वध, माखन चोरी का वर्णन किया
रामपुर के वृद्ध आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास आचार्य पंडित मुमुक्षु कृष्ण दद्दा महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज जी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, पूतना वध, माखन चोरी, कंस के अत्याचार, गोवर्धन पूजा और कंस वध का विस्तार से वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर वृद्ध आश्रम में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से अधर्म और अत्याचार का अंत कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस दौरान कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। वृद्ध आश्रम में निवास कर रहे महिला-पुरुषों के साथ आश्रम के कर्मचारियों ने भी श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User