गोरखपुर में बसपा की मंडल स्तरीय बैठक:2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन, कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचने की अपील

Oct 01, 2026 - 18:47
0
गोरखपुर में बसपा की मंडल स्तरीय बैठक:2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन, कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचने की अपील
गोरखपुर में बसपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक की। तारामंडल रोड स्थित रॉयल दरबार वेंकट हॉल में आयोजित बैठक में हजारों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ. मदन राम ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन मजबूत करने और लोगों से सीधे जुड़ने की अपील की। बैठक में 9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली पार्टी की रैली को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. इंदु चौधरी ने की। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों व पिछले कार्यकाल के कामों की जानकारी पहुंचाने की बात कही। कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचने की अपील डॉ. मदन राम ने कहा कि पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने गांवों, मोहल्लों और बस्तियों में जाकर लोगों से संपर्क करने और बसपा सरकार के दौरान हुए कामों व योजनाओं की जानकारी देने को कहा। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और अपराध जैसे मुद्दों को भी जनता के बीच उठाने की बात कही। डॉ. मदन राम ने कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याएं समझने और संगठन के स्तर पर सक्रिय रहने की अपील की। सभी वर्गों को जोड़ने पर जोर बैठक की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. इंदु चौधरी ने कहा कि बसपा गरीब, कमजोर और वंचित वर्गों के हितों की बात करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल के साथ काम करने और विभिन्न समाजों के लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। लखनऊ रैली की तैयारियों पर चर्चा बैठक में 9 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित रैली को लेकर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की। कार्यक्रम में हरि प्रकाश निषाद, अमरचंद दुबे, असगर अली और डॉ. विजय कुमार समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष जयकार प्रसाद, प्रभारी प्रत्याशी अस्मिता चंद सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User