रामपुर की आदर्श कॉलोनी में राधा रानी का छठी उत्सव:श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल ने किया आयोजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
रामपुर की आदर्श कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से राधा रानी का छठी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान संकीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना, श्री कृष्ण स्तुति, महामंत्र और गुरु वंदना से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री राधा कृपा कटाक्ष का जाप किया। भजनों पर भक्ति में झूमे श्रद्धालु संकीर्तन के दौरान दिनेश अग्रवाल, आदित्य वर्मा, पिया वर्मा, राधा गुप्ता, अमिता अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, नीलम सिंघल और नीतू अग्रवाल ने राधा नाम का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने ‘सारी दुनिया है दीवानी राधा रानी आपकी’, ‘कैसे न इतराऊं मैं, बरसाना मिला है’ और ‘लाडली अद्भुत नजारा तेरे बरसाने में है’ समेत कई भजन गाए। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते और नाचते नजर आए। बधाई गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल इसके बाद राधा रानी के प्राकट्य और छठी उत्सव की बधाई दी गई। ‘प्रगट भई राधिका’, ‘पलना झुलावे कीरति मैया’, ‘छोटी सी किशोरी मेरे अंगना में डोले रे’ और ‘मैं तो भानु बाबा के घर जाऊंगी, बधाई लेके आऊंगी’ जैसे बधाई गीत गाए गए। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को राधा रानी के जन्मोत्सव और छठी उत्सव की बधाई दी। इस दौरान खिलौने, टॉफी, चॉकलेट, मिठाई और फल प्रसाद के रूप में बांटे गए। भक्ति संगीत के जरिए राधा-कृष्ण प्रेम का संदेश मंडल अध्यक्ष आशीष जिंदल ने बताया कि मंडल की खासियत अष्टछाप, भक्तिकालीन कवियों और सूफी संतों की वाणी, पद और भजनों का गायन करना है। मंडल का उद्देश्य भक्ति संगीत और निष्काम संकीर्तन के जरिए राधा-कृष्ण प्रेम और आध्यात्मिक संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। आयोजक डिक्की आनंद ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए श्रद्धालुओं का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक राधा नाम संकीर्तन और आरती हुई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में महेश सिंघल, गिरिराज सरन अग्रवाल, रामनाथ गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, डॉ. पीके वार्ष्णेय, अमरनाथ खनेजा, पुष्पेंद्र अग्रवाल और नीरज अग्रवाल समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)