रामपुर में श्याम संकीर्तन महोत्सव:गूंजे बाबा श्याम के जयकारे; मधुर भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
रामपुर के ज्वाला नगर स्थित पुरानी कॉलोनी के कपड़ा मिल मैदान में मंगलवार को युवा कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में 12वें 'श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर बाबा श्याम के भजनों और जयकारों से भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विष्णु मृदुल शर्मा द्वारा पूजन के साथ हुआ। इसके बाद किशोरी जी महाराज, कानपुर की प्रिया पर्याची ठाकुर और प्रयागराज की बुलबुल अग्रवाल ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। 'कभी रूठना न मुझसे तू श्याम सांवरे' और 'हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा' जैसे भजनों और जयकारों पर उपस्थित लोग झूम उठे। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे फूलों और अखंड ज्योति से सजा बाबा श्याम का भव्य दरबार व उनका आकर्षक श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए। समिति के अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना के साथ सेवा भाव को बढ़ावा देना है। समापन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद घनश्याम लोधी, नगर विधायक आकाश सक्सेना, श्यामसुंदर जैन, कमल कुमार तुरैहा, प्रशांत गुप्ता, प्रियांशु सक्सेना और सोनू सक्सेना समेत समिति के कई पदाधिकारी व भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)