रामपुर पहुंची प्रेम वाहिनी रथ यात्रा:साई मंदिर में भक्तों ने की महाआरती, सेवा का संदेश दिया

Sep 28, 2026 - 19:03
0
रामपुर पहुंची प्रेम वाहिनी रथ यात्रा:साई मंदिर में भक्तों ने की महाआरती, सेवा का संदेश दिया
रामपुर में श्री सत्य साई सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को 'श्री सत्य साई प्रेम वाहिनी रथ यात्रा' रामपुर पहुंची। आंध्र प्रदेश के प्रशांति निलयम आश्रम से चलकर पीलीभीत व बरेली होते हुए पनवड़िया स्थित शिव पब्लिक स्कूल पहुंचने पर संयोजक दिनेश कुमार, बाल विकास प्रभारी ज्योति देववंशी और सीमा अरोरा सहित भक्तों ने रथ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद रथ को सिविल लाइंस के नूरमहल कॉलोनी स्थित साई मंदिर लाया गया, जहां बरेली के रजत माथुर ने रथ रामपुर जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार नंदा को सौंपा। मंदिर में बच्चों के स्वागत गीत के बाद विधिवत आरती हुई। जिलाध्यक्ष जितेंद्र नंदा और डॉ. अनुज भटनागर ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज में प्रेम, सेवा, सद्भाव व मानवीय मूल्यों का प्रसार करना है। अंत में मुरादाबाद प्रस्थान के लिए रथ साई प्रकाश एवं क्षेत्रीय समन्वयक नरेंद्र कुमार भटनागर को सौंपा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User