राष्ट्रपिता की जयंती पर रंगमंच कार्यक्रम:चौबेपुर के वीवीआईपी स्कूल में नन्हे बच्चों ने मनाया बापू का जन्मोत्सव

Oct 01, 2026 - 11:20
0
राष्ट्रपिता की जयंती पर रंगमंच कार्यक्रम:चौबेपुर के वीवीआईपी स्कूल में नन्हे बच्चों ने मनाया बापू का जन्मोत्सव
कानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर शिवशक्ति नगर, चौबेपुर स्थित वी. वी. आई. पी. स्कूल में क्लास पीजी के छोटे बच्चों द्वारा हर्षोल्लास के साथ रंगमंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रधान सेवक डॉ. पुरुषोत्तम बाजपेयी, प्रिंसिपल अंकित बाजपेयी और वाइस प्रिंसिपल कैफ़ी काजमी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सांकेतिक झाड़ू लगाकर तथा साफ-सफाई कर विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराया। अधिकारियों ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने और देश को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बापू के आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार से निधि, नेहा, मनीषा, पूनम, वंदना और हर्षिता समेत शिक्षकगण व कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User