राष्ट्रवादी मंच जनहित के मुद्दों पर करेगा संघर्ष:मिर्जापुर में स्थापना दिवस पर बनेगी आगामी रणनीति
मिर्जापुर में राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का ऐलान किया है। मंच का तीसरा स्थापना दिवस समारोह रविवार को लाल डिग्गी स्थित मिलन पैलेस में होगा। इसका मकसद आम लोगों की समस्याओं को उठाना और न्याय दिलाने में मदद करना है। किसान, मजदूर, व्यापारी और गरीब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। मंच उनकी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान मांगेगा। युवाओं को जागरूक करना और चुनाव में जाति-धर्म के बंटवारे के खिलाफ अभियान चलाना प्राथमिकता है। मंच किसी दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं, जनहित के मुद्दों पर बात रखेगा। शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा और भूमि विवाद मंच के प्रमुख मुद्दे हैं। समारोह में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय होगी। मनोज श्रीवास्तव ने युवाओं और आम लोगों से शामिल होने की अपील की। इस मौके पर आनंद अग्रवाल, मनोज दमकल, अनिल गुप्ता, आशीष पांडेय, अखिलेश अग्रहरि समेत कई लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)