पुलिस नवरात्रि पर महिला सुरक्षा और मंदिरों पर रखेगी नजर:एडिशनल एसपी ने दिए निर्देश; भीड़भाड़ वाले इलाकों पर भी रहेगी निगरानी

Sep 26, 2026 - 14:50
0
पुलिस नवरात्रि पर महिला सुरक्षा और मंदिरों पर रखेगी नजर:एडिशनल एसपी ने दिए निर्देश; भीड़भाड़ वाले इलाकों पर भी रहेगी निगरानी
आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व और मिशन शक्ति अभियान- 5.0 के मद्देनजर शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार ने जिले के सभी मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक मामलों में तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। मंदिरों पर तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस बल आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व को देखते हुए बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। प्रमुख मंदिरों और पूजा स्थलों के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान आमजन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े कार्यों को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User