रातभर खाई में पड़ा रहा स्कूटी सवार का शव:अलीगढ़ में सुबह राहगीरों ने देखा, अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसे की आशंका
अलीगढ़ के अकराबाद में नेशनल हाईवे पर हरीपुरा पेट्रोल पंप के पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका शव स्कूटी के साथ रात भर खाई में पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हादसा देर रात का है। जिसकी जानकारी सुबह मिली। देखिए हादसे की तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला.. लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी, तेलीबाग निवासी 53 वर्षीय छोटेलाल गुरूवार देर रात वह स्कूटी से सिकंद्राराऊ से अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान हरीपुरा पेट्रोल पंप के पास उनकी स्कूटी अज्ञात कारणों से सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छोटेलाल रातभर खाई में पड़े रहे। शुक्रवार सुबह उनका शव मिला। सुबह राहगीरों ने खाई में देखा शव शुक्रवार सुबह राहगीरों की नजर सड़क किनारे गहरी खाई में पड़ी स्कूटी और शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को भी थाने पहुंचा दिया है। बताया गया कि स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं थी। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लखनऊ में रहता है मृतक का परिवार छोटेलाल पुत्र चुन्नू लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र स्थित वृंदावन कॉलोनी, तेलीबाग के रहने वाले थे। वह रात में सिकंद्राराऊ से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि रात में एक स्कूटी सवार व्यक्ति अज्ञात कारणों से खाई में गिर गया था। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)