रायबरेली में नीरज सिंह बोले- सपा का PDA दिखावा:रायबरेली में कहा- अखिलेश ने रास की एक सीट परिवार, दूसरी धनबल को दे दी
बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह पहली बार जिला प्रभारी बनाए जाने पर रायबरेली पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बीजेपी जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, सलोन विधायक और सरेनी के पूर्व विधायक ने उनकी अगवानी की। नीरज सिंह ने चुरुवा बॉर्डर पर हनुमान मंदिर में पूजा की। इसके बाद बछरावां में उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नीरज सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल का आभार जताया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। नीरज सिंह ने कहा कि सपा का 'पीडीए' नारा सिर्फ एक दिखावा है। उन्होंने राज्यसभा प्रत्याशियों के चयन का उदाहरण दिया। नीरज सिंह ने बताया कि सपा ने दो में से एक सीट परिवार को और दूसरी धन बल को दी। पिछड़े, दलित या शोषित वर्ग को मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में अल्पसंख्यक समाज का पिछली सरकारों ने केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के मूल मंत्र पर काम हो रहा है। इसके अलावा, रायबरेली में आगामी चुनाव 'लोधी बनाम योगी' होने के विपक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि केवल बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जिसने कल्याण सिंह और उमा भारती जैसे लोधी समाज के नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया। संगठन और आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन
जिला प्रभारी ने स्पष्ट किया कि 23 अक्टूबर को होने जा रहे आगामी शिक्षक/स्नातक (MLC) चुनाव पार्टी के लिए पहली परीक्षा के समान हैं। इसके लिए जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी की मौजूदगी में संयोजकों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत रणनीति तैयार की जा रही है। साथ ही 'सेवा संकल्प अभियान' की समीक्षा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठनात्मक मजबूती के लिए बैठकों का दौर जारी है। नीरज सिंह के इस पहले रायबरेली प्रवास से जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, नया जोश और चुनावी सक्रियता देखने को मिल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)