दीवार में सेंध लगाकर लाखों की चोरी:संभल में इलाज और बाइक के लिए रखी रकम लेकर हुए फरार
संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बेला की मिलक गांव में बुधवार रात चोरों ने एक मकान में दो जगह सेंध लगाकर चोरी की। परिवार के लोग घर में मौजूद थे, इसके बावजूद चोर करीब दो लाख रुपए की नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह सामान बिखरा मिलने पर परिवार को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित विनोद ने करीब 11 बजे पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। चोरी गई रकम में पत्नी के इलाज के लिए रखे रुपए और बाइक खरीदने के लिए जुटाई गई रकम शामिल थी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दो जगह नकब लगाकर घर में घुसे चोर बेला की मिलक निवासी विनोद पुत्र जसराम ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात परिवार घर में मौजूद था। इसी दौरान चोरों ने मकान में दो अलग-अलग जगह नकब लगाया और अंदर दाखिल हो गए। सुबह परिवार की नजर बिखरे सामान पर पड़ी तो नकदी और जेवर गायब मिले।
लॉंग, अंगूठी समेत सोने के जेवर चोरी पीड़ित के मुताबिक चोर एक लॉंग, अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, नोज पिन और ताबीजिया ले गए। इसके अलावा घर में रखी करीब दो लाख रुपए की नकदी भी चोरी हो गई। चोरी के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। विनोद ने बताया कि पत्नी मीना का इलाज चल रहा है। गुरुवार को उन्हें इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाने की तैयारी थी, जिसके लिए कुछ रकम घर में रखी थी। एक-दो दिन में बाइक खरीदने की भी योजना थी और उसकी रकम भी घर में जुटाकर रखी गई थी। आरोप है कि चोर दोनों कामों के लिए रखी रकम भी ले गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)