रायबरेली में सड़क हादसे में 4 घायल:गंगा एक्सप्रेसवे पर चारधाम यात्रियों की SUV डिवाइडर से टकराई, जिला अस्पताल रेफर
रायबरेली में चार धाम यात्रा पर निकले परिवार की कार सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एहार गंगा एक्सप्रेसवे का है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार कार एहार गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर निवासी अमरेंद्र शर्मा अपनी मां मालती देवी, चचेरे भाई निरंजन शर्मा और परिवार के रोहित वर्ष सूचित के साथ चार धाम यात्रा पर निकले थे। कार अमरेंद्र शर्मा चला रहे थे। एहार गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जबकि सुरजीत को चोट नहीं आई।
सूचना पर यूपीड़ा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लालगंज के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)