रायबरेली में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:कमरे में लटका मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
रायबरेली मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर डीह थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में शनिवार सुबह 5 बजे एक युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान पूरे लोधन मजरे सिरसी निवासी 22 वर्षीय विकास पुत्र लल्लन वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विकास ने अपने कमरे में टिन के पाइप में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 5 बजे जब परिवार वाले उसे जगाने गए, तो शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची डीह पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि विकास अपने परिवार का इकलौता वारिस था। ग्रामीणों के मुताबिक, उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और उसका व्यवहार भी अच्छा था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले को लेकर डीह थानाअध्यक्ष मोहन सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, फिलहाल शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, प्रथम दृष्टिया पूरा मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस इंतजार कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)