डिप्टी सीएम के दौरे से पहले छात्र नेता हाउस अरेस्ट:जनसमस्याओं पर मांग पत्र देने जा रहे थे, पुलिस ने सुबह 7 बजे से घर में रोका

Sep 26, 2026 - 14:01
0
डिप्टी सीएम के दौरे से पहले छात्र नेता हाउस अरेस्ट:जनसमस्याओं पर मांग पत्र देने जा रहे थे, पुलिस ने सुबह 7 बजे से घर में रोका
गाजीपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दौरे से पहले छात्र नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। पुलिस ने शनिवार सुबह 7 बजे उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। वे जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे। पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के घर पर पुलिस बल तैनात किया गया। उनके साथ प्रद्युम्न सिंह यादव राजन, आकाश चौधरी और सतीश चौधरी को भी बाहर नहीं निकलने दिया गया। छात्र नेता महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याओं पर ज्ञापन देना चाहते थे। दीपक उपाध्याय ने कहा कि गाजीपुर को बेहतर इलाज वाला मेडिकल कॉलेज चाहिए, सिर्फ रेफरल सेंटर नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनसमस्याओं पर आवाज दबाने की कोशिश की गई। प्रद्युम्न सिंह यादव राजन ने अस्पताल में दवा, जांच और इमरजेंसी सुविधाओं की कमी बताई। आकाश चौधरी और सतीश चौधरी ने इस कार्रवाई को जनसमस्याएं उठाने से रोकने वाला कदम बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User