रेल ट्रैक पर गिरे 40 से अधिक पेड़:15-20 ट्रेनें देरी से चल रहीं; गोरखपुर में 7 घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं यात्री
यूपी में लगातार तीसरे दिन हो रही बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी पड़ने लगा है। शनिवार सुबह गोंडा और बस्ती के बीच अलग-अलग जगहों पर रेलवे ट्रैक पर 40 से अधिक पेड़ गिर गए। इससे डाउन और अपवर्ड ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। इसका असर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। कई ट्रेनें रास्ते में रोकनी पड़ीं, जबकि दर्जनभर से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। रेल प्रशासन ने बताया कि- लखनऊ मंडल में अलग-अलग स्थानों पर करीब 40 से अधिक पेड़ गिरने की सूचना मिली है। ट्रैक पर गिरे पेड़ों को हटाने के साथ ही रेलवे की टीमें ट्रेनों का संचालन सामान्य कराने में जुटी हैं। देखिए 2 तस्वीरें गोरखपुर में यात्री करते रहे ट्रेनों का इंतजार ट्रेनों के लेट होने की वजह से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। कई यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए समय से पहले प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेनों के लगातार लेट होने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। बारिश के कारण प्लेटफॉर्म पर भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की भीड़ और व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम तैनात रही। वैशाली एक्सप्रेस 6 घंटे से ज्यादा लेट पेड़ गिरने और रेल यातायात प्रभावित होने के कारण कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। इनमें—
इसके अलावा भी दर्जनभर से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। बड़े पेड़ के गिरने से OHE क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से ओएचई भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन और प्रभावित हुआ। मौके पर ट्रैक से पेड़ हटाने और ओएचई को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया है। टीआरडी स्टाफ और इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। कर्मचारियों की ओर से पेड़ की कटाई कर उसे ट्रैक से हटाने का काम किया जा रहा है। कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने वॉर रूम और कंट्रोल रूम में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों की ओर से ट्रेनों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहां ट्रैक पर पेड़ गिरे हैं, वहां पहले उन्हें हटाया जा रहा है और ट्रैक सुरक्षित होने के बाद ट्रेनों को आगे रवाना किया जा रहा है। सीपीआरओ सुमित कुमार ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि- लगातार हो रही बारिश एक प्राकृतिक आपदा के तौर पर है। पूरे लखनऊ डिवीजन में करीब 40 से अधिक पेड़ गिरने की सूचना है। इसी वजह से 15 से 20 ट्रेनें अपने समय से लेट पहुंच रही हैं इस घटना को देखते हुए वॉर रूम और कंट्रोल रूम में निगरानी बढ़ा दी गई है। रेलवे प्रशासन ट्रैक से पेड़ हटवाने में लगातार लगा हुआ है। ट्रैक पर बड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया है, जिसके कारण OHE क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर TRD स्टाफ और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लोग मौजूद हैं और पेड़ की कटाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)