रेलवे रोड पर मोबाइल चोरी कर भागते दो आरोपी पकड़े:अलीगढ़ में भाई के साथ खरीदारी करने जा रहे युवक का मोबाइल उड़ाया
रेलवे रोड पर चूड़ी वाली गली के मोड़ पर बुधवार शाम एक युवक की जेब से मोबाइल चोरी कर भाग रहे दो युवकों को पकड़ लिया गया। पीड़ित ने अपने भाई के साथ पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में चोरी किया गया Samsung Galaxy S20 FE 5G मोबाइल बरामद हो गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बन्नादेवी क्षेत्र के सोनू और फैजान के रूप में हुई है। जलाली के मोहल्ला भरना कुआं निवासी सूरज प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि 18 नवंबर को शाम करीब चार बजे वह अपने भाई जितेंद्र प्रताप सिंह के साथ रेलवे रोड पर सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान चूड़ी वाली गली के मोड़ पर दो युवकों ने उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया और भागने लगे। मोबाइल गायब होने का पता चलते ही दोनों भाइयों ने पीछा किया और आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान सोनू पुत्र सचिन और फैजान पुत्र नसरुद्दीन निवासी सराय रहमान कब्रिस्तान के सामने, थाना बन्नादेवी के रूप में हुई। उनके पास से सूरज का Samsung Galaxy S20 FE 5G मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को गांधी पार्क थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने सूरज की तहरीर पर FIR दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अमित रावत को सौंपी गई है। बृहस्पतिवार को दोनों को जेल भेजा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)