रेलवे ट्रैक के पास 3 दिन पुराना सड़ा-गला शव मिला:दस्तावेजों से हुई पहचान, पुलिस लाइन में फालोवर थे; बर्खास्त किया था

Sep 29, 2026 - 19:53
0
रेलवे ट्रैक के पास 3 दिन पुराना सड़ा-गला शव मिला:दस्तावेजों से हुई पहचान, पुलिस लाइन में फालोवर थे; बर्खास्त किया था
हरदोई के कछौना कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ रेल रूट पर पूरा रेलवे फाटक के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे करीब 50 वर्षीय अधेड़ का तीन दिन पुराना सड़ा-गला शव मिला। शव रेल पटरी के नीचे नाले और झाड़ियों के बीच पड़ा था। मौके से मिले दस्तावेजों और वीडियो कॉल के जरिए परिजनों से संपर्क कर मृतक की पहचान प्रयागराज के चीरी गांव निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना पूरा रेलवे फाटक से करीब 500 मीटर पूर्व खंभा संख्या 1137/26 के पास ग्रामीणों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। जानकारी होने पर कछौना थाना प्रभारी अनिल कुमार, चौकी इंचार्ज आकांक्षा सिंह और आरपीएफ टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास छानबीन की तो शव के पास पैन कार्ड, आधार कार्ड और एक 'पुलिस अवकाश डायरी' मिली। वीडियो कॉल पर परिजनों ने की पहचान पुलिस ने दस्तावेजों पर दर्ज जानकारी और मोबाइल नंबरों के आधार पर प्रयागराज में रह रहे परिजनों से संपर्क किया। एसआई रामचंद्र शर्मा ने वीडियो कॉल के जरिए परिजनों को शव के पास मिली वस्तुएं और मृतक से संबंधित जानकारी दिखाई। इसके बाद परिजनों ने उसकी पहचान अशोक कुमार के रूप में की। पहले पुलिस लाइन में फालोवर था पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार प्रयागराज के जसरा क्षेत्र के चीरी गांव का रहने वाला था। वह पहले पुलिस लाइन में फालोवर के पद पर तैनात था। वर्तमान में वह सेवा से बर्खास्त चल रहा था। मृतक से जुड़ी अन्य जानकारी परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ट्रेन से गिरने की आशंका थाना प्रभारी अनिल कुमार ने प्रथम दृष्टया बताया कि मामला ट्रेन से गिरने के बाद हुए हादसे का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि चलती ट्रेन से असंतुलित होकर अशोक नीचे नाले में गिर गया होगा। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके से उठ नहीं सका। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश और सुनसान इलाका होने के कारण समय पर किसी की नजर शव पर नहीं पड़ सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User