यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6500 करोड़ के MOU:नोएडा में 15500 करोड़ का कारोबार और 6 लाख लोग पहुंचे

Sep 29, 2026 - 19:53
0
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6500 करोड़ के MOU:नोएडा में 15500 करोड़ का कारोबार और 6 लाख लोग पहुंचे
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) का चौथा संस्करण मंगलवार को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में खत्म हो गया। 25 से 29 सितंबर तक चले इस पांच दिवसीय शो में निवेश और कारोबार के नए रिकॉर्ड बने। इसमें करीब 6 लाख लोग पहुंचे। इस दौरान 6,500 करोड़ रुपये के 4,400 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर साइन हुए। बिजनेस इन्क्वायरी से लगभग 15,500 करोड़ रुपये के संभावित कारोबार का अनुमान है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस (FIEO) के अनुसार, कुल 41,500 बी2बी बैठकें हुईं, जो पिछले साल से 31.12%ज्यादा हैं। रूस, ऑस्ट्रिया, जापान, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम समेत छह देशों ने पार्टनर कंट्री के तौर पर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'एक जिला, एक व्यंजन (ODOC)' योजना बायर्स के लिए खास आकर्षण रही। इसने प्रदेश के पारंपरिक शिल्प और उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ा। ट्रेड शो को लेकर लोगों में भी अलग तरह का उत्साह दिखा ,5 दिन के शो में रोजाना लाखों लोग ट्रेड शो में पहुंचे और उनके द्वारा जमकर खरीदारी भी की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User