रिफ्लेक्टिव थॉट्स पुस्तक का लोकार्पण:किताब में जीवन के विविध आयामों पर चिंतन, लेखक ने साझा की अपनी लेखन यात्रा
कानपुर में स्वरूप नगर स्थित उत्कर्ष अकादमी सभागार में लाइफ कोच एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. प्रदीप दीक्षित की पुस्तक ‘रिफ्लेक्टिव थॉट्स’ का लोकार्पण एवं संवाद सत्र आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने पुस्तक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में आत्मचिंतन जरूरी है और पुस्तक युवाओं को सकारात्मक सोच की दिशा में प्रेरित करेगी। मुख्य वक्ता संपादक प्रवर सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने पुस्तक को वैचारिक दस्तावेज बताते हुए इसकी विषयवस्तु की सराहना की। पुस्तक राष्ट्रीय कवि एवं विचारक अनिल दीक्षित को समर्पित की गई। लेखक डॉ. प्रदीप दीक्षित ने कहा कि पुस्तक उनके आत्मसंवाद, अनुभव और ठहराव का परिणाम है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अशोक यादव, मनोज सेंगर, मृदुल कपिल, प्रो. मुकेश कुमार सिंह, भगवन्त अनमोल, मौली सेठ, पंकज पांडे और प्रखर श्रीवास्तव ने विचार रखे। प्रश्न-उत्तर सत्र में पुस्तक के विभिन्न लेखों पर चर्चा हुई। संचालन अंशुमान दीक्षित ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)