रिश्ता टूटा तो मंगेतर ने युवती के अश्लील फोटो-वीडियो बनाए:मेरठ के युवक पर युवती को धमकाया, ब्लैकमेल किया, भाई ने कराई FIR

Oct 01, 2026 - 16:51
0
रिश्ता टूटा तो मंगेतर ने युवती के अश्लील फोटो-वीडियो बनाए:मेरठ के युवक पर युवती को धमकाया, ब्लैकमेल किया, भाई ने कराई FIR
सहारनपुर में रिश्ता टूटने के बाद एक युवती को उसके पूर्व मंगेतर द्वारा ब्लैकमेल और मानसिक रूप से परेशान करने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने आरोप लगाया है कि मेरठ निवासी युवक ने उसकी बहन की अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी खींचे। अब वह इन्हीं फोटो और वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बना रहा है। पुलिस ने भाई की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेरठ के युवक से तय हुआ था रिश्ता सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार ने अपनी बहन का रिश्ता मेरठ के आरटीओ रोड स्थित दुआ अस्पताल निवासी अलीम के साथ तय किया था। परिवार की ओर से रिश्ता तय किए जाने के बाद युवक और उसके परिवार के बारे में कुछ ऐसी जानकारी सामने आई, जिसके बाद युवती के परिजनों ने ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्हें पता चला था कि अलीम पहले भी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग कर चुका है। इसी वजह से परिवार ने अपनी बेटी का रिश्ता उसके साथ तोड़ दिया। बहाने से वीडियो बनाने का आरोप युवती के भाई का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद अलीम ने उसकी बहन को बहला-फुसलाकर कुछ दिन पहले उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इस दौरान उसके फोटो भी खींच लिए गए। आरोप है कि इसके बाद से युवक इन फोटो और वीडियो का इस्तेमाल युवती को डराने और दबाव में लेने के लिए कर रहा है। भाई के मुताबिक, आरोपी युवती को धमकी दे रहा है कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा। साथ ही उन्हें युवती के रिश्तेदारों को भी भेजने की धमकी दी जा रही है। परिवार भी मानसिक तनाव में शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान है। घटना के बाद पूरा परिवार भी तनाव में है। परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और युवती को इस तरह की धमकियों से बचाने की मांग की है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा नगर कोतवाल राजीव कौशिक ने बताया कि युवती के भाई की शिकायत के आधार पर अलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और फोटो-वीडियो से संबंधित तथ्यों की भी जांच करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User