नशे में भाइयों ने गर्ल्स कॉलेज के बाहर किया हंगामा:गेट खुलवाने की कोशिश; पुलिस ने किया चालान
बरेली में बेटी के जन्मदिन की पार्टी के लिए सुबह शराब पीना दो भाइयों को भारी पड़ गया। नशे में धुत दोनों भाइयों ने मॉडल टाउन स्थित गोबिंद गर्ल्स इंटर कॉलेज के गेट पर हंगामा किया। दोनों गाली-गलौज करते हुए कॉलेज का गेट खुलवाने की कोशिश कर रहे थे। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दी। बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बेटी के जन्मदिन पर सुबह से पी रहे थे शराब पुलिस के मुताबिक प्रेमनगर के डीडीपुरम निवासी पुष्कर और पुष्पेंद्र सगे भाई हैं। गुरुवार को पुष्कर की बेटी का जन्मदिन था। छोटे भाई पुष्पेंद्र ने पार्टी मांगी। इसके बाद दोनों भाइयों ने सुबह से ही शराब पीनी शुरू कर दी। नशे में होने के बाद दोनों मॉडल टाउन स्थित गोबिंद गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंच गए। यहां दोनों ने गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया और गेट खुलवाने की कोशिश की। मेडिकल में शराब की पुष्टि, दोनों का चालान कॉलेज के बाहर हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को थाने ले गई। मेडिकल जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों ने अपनी गलती मान ली और माफी भी मांगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)