रक्तदान की मुहिम को मिला सम्मान:एम्स गोरखपुर ने रक्तवीर युवा क्लब के शिवाम्बुज पटेल को किया सम्मानित, 4500 मरीजों तक पहुंचा रक्त

Oct 02, 2026 - 09:02
0
रक्तदान की मुहिम को मिला सम्मान:एम्स गोरखपुर ने रक्तवीर युवा क्लब के शिवाम्बुज पटेल को किया सम्मानित, 4500 मरीजों तक पहुंचा रक्त
गोरखपुर में राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए रक्तवीर युवा क्लब से जुड़े शिवाम्बुज पटेल को एम्स गोरखपुर की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए दिया गया। सम्मानित होने पर शिवाम्बुज पटेल ने इसे क्लब से जुड़े सभी रक्तदाताओं को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि क्लब की शुरुआत व्हाट्सऐप समूह के माध्यम से हुई थी। पिछले छह वर्षों में क्लब की ओर से गोरखपुर जिले में 34 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों के माध्यम से 4500 से अधिक जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना है। रक्तदाता का रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। स्वस्थ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User