उन्नाव में जाम से निपटने की तैयारी:5 पड़ाव अड्डों का आज से शुरू हो सकता है संचालन

Oct 02, 2026 - 09:02
0
उन्नाव में जाम से निपटने की तैयारी:5 पड़ाव अड्डों का आज से शुरू हो सकता है संचालन
उन्नाव में शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने और आगामी त्योहारों में जाम की स्थिति रोकने के लिए प्रशासन ने पड़ाव अड्डों के संचालन को लेकर अभियान शुरू किया है। डीएम घनश्याम मीणा के निर्देश पर गुरुवार शाम को एडीएम सुशील कुमार गोंड ने सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, सीओ ट्रैफिक, एसडीएम सदर और नगर निकाय के अधिकारियों के साथ शहर में चिन्हित पांच पड़ाव अड्डों का स्थलीय निरीक्षण किया। आज शुक्रवार से संचालन होने की उम्मीद है अधिकारियों ने अड्डों पर यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधाओं का जायजा लिया। एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि नगर पालिका की ओर से शहर में पांच पड़ाव अड्डे चिन्हित किए गए हैं। अनदेखी के कारण इनका सही ढंग से संचालन नहीं हो पा रहा था। इसी को देखते हुए संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सभी अड्डों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि शुक्रवार से पड़ाव अड्डों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पड़ाव अड्डों पर ऑटो चालकों के साथ यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। यहां शौचालय, रात में पर्याप्त प्रकाश समेत जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि यात्रियों को सड़क पर वाहन तलाशने के लिए परेशान न होना पड़े और वाहनों के अनियंत्रित खड़े होने से यातायात बाधित न हो। एडीएम के अनुसार, ऑटो और ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग स्टैंड बनाए जाएंगे। दोनों के संचालन क्षेत्र को बैरिकेडिंग के माध्यम से अलग किया जाएगा, ताकि वाहनों के आपस में मिक्स होने से अव्यवस्था या विवाद की स्थिति न बने। इसके लिए यातायात विभाग और नगर पालिका की टीमें भी लगाई जाएंगी। प्रशासन ने वाहन संचालकों को निर्धारित पड़ाव अड्डों से ही सवारी भरने और उतारने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, चिन्हित अड्डों के अलावा अन्य स्थानों से वाहनों का संचालन या सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े मिले तो कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में यातायात व्यवस्था को पहले से व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने और लोग अपने परिवार के साथ आसानी से आवागमन कर सकें। नगर पालिका की ओर से पड़ाव अड्डों के संचालन के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी। व्यवस्था में किसी तरह की समस्या सामने आने पर संबंधित विभागों की टीमें मौके पर कार्रवाई करेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User