रोहन हत्याकांड में परिजनों ने की CBI जांच की मांग:पिता-चाचा पहुंचे SSP कार्यालय, बोले- हत्या में दो से ज्यादा लोग शामिल

Sep 29, 2026 - 16:36
0
रोहन हत्याकांड में परिजनों ने की CBI जांच की मांग:पिता-चाचा पहुंचे SSP कार्यालय, बोले- हत्या में दो से ज्यादा लोग शामिल
मुजफ्फरनगर के रोहन राठी हत्याकांड में परिजन अब भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। मामले में मृतक के पिता विवेक राठी और चाचा विनय राठी मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। दोनों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की। दोपहर करीब 2 बजे मीडिया से वार्ता करते हुए मृतक के चाचा विनय राठी ने कहा कि परिवार चाहता है कि मामले की जांच पूरी निष्पक्षता के साथ हो। पुलिस अधिकारियों से हुई बातचीत में उन्हें बताया गया कि मामले के दो-तीन मुख्य तथ्यों पर जांच और आगे की कार्रवाई चल रही है। हालांकि परिवार का कहना है कि अब तक हुई कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं। पकड़े गए आरोपियों को लेकर विनय राठी ने कहा कि यदि पुलिस ने उन्हें पकड़ा है तो संभव है कि उनका घटना से किसी न किसी रूप में संबंध हो, लेकिन सिर्फ उन्हीं तक जांच सीमित नहीं रहनी चाहिए। उनका कहना है कि जब तक मामले से जुड़े सभी तथ्य सामने नहीं आते, तब तक यह मानना जल्दबाजी होगी कि घटना में केवल वही लोग शामिल थे। जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर हो मृतक के पिता विवेक राठी ने कहा कि जिस तरह से रोहन की हत्या की गई, उससे उन्हें लगता है कि वारदात में दो से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया था, लेकिन इस पूरे मामले के पीछे अन्य लोगों की भूमिका की भी गहराई से जांच होनी चाहिए। विवेक राठी ने बताया कि पुलिस ने उनसे जांच के लिए कुछ और समय मांगा है। परिवार सच्चाई सामने आने की उम्मीद में पुलिस को फिलहाल और समय देने के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने कहा कि परिवार चाहता है कि जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जाए। विवेक राठी ने यह भी कहा कि उनकी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है, लेकिन सीबीआई जांच की प्रक्रिया लंबी होने की बात को देखते हुए फिलहाल परिवार पुलिस की जांच पर नजर बनाए हुए है। परिजनों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि रोहन की हत्या से जुड़े सभी लोगों और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User