रूरा में चोरियां बढ़ीं, एसपी ऑफिस पहुंचीं मंत्री:बोली- प्रोटोकॉल यहां आने का नहीं इन्हें बुलाने का है, रूरा में लगातार हो रहीं चोरियों से हूं नाराज

Sep 28, 2026 - 17:42
0
रूरा में चोरियां बढ़ीं, एसपी ऑफिस पहुंचीं मंत्री:बोली- प्रोटोकॉल यहां आने का नहीं इन्हें बुलाने का है, रूरा में लगातार हो रहीं चोरियों से हूं नाराज
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला एसपी कार्यालय पहुंचीं। उनके साथ व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने चोरी की सात घटनाओं की सूची एसपी को सौंपी। आरोप लगाया कि कई मामलों में पुलिस ने अब तक मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है। रूरा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर पहले भी रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की खबरें सामने आ चुकी हैं। मंत्री के साथ करीब 50 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे व्यापारियों के मुताबिक, 15 अगस्त को माझपटियां में चोरी हुई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। 16 अगस्त को महेंद्र पाल के घर ताला तोड़ते हुए संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया, लेकिन आरोप है कि कुछ देर थाने में रखने के बाद उसे छोड़ दिया गया। सिमरामऊ में केशव मिश्र के ट्यूबवेल, अमरनाथ के घर और नहर पुल के पास भी चोरी की घटनाएं सामने आने की बात व्यापारियों ने कही। सबसे बड़ा सवाल उस चोरी को लेकर है, जिसमें थाने से कुछ दूरी पर एक शिक्षक के घर में दिनदहाड़े लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी होने का आरोप है। व्यापारियों का कहना है कि करीब 30 लाख रुपये की इस चोरी का एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं हुआ। इन्हीं शिकायतों को लेकर मंत्री सुबह करीब साढ़े 11 बजे माती स्थित एसपी कार्यालय पहुंचीं और करीब 1 बजे बाहर निकलीं। बैठक में करीब डेढ़ घंटे तक चोरी की घटनाओं और पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि रूरा में लगातार चोरियां हो रही हैं, इसलिए उन्हें एसपी के पास आना पड़ा। उन्होंने बताया कि लोगों ने रूरा थाना प्रभारी और कस्बा चौकी प्रभारी को लेकर भी शिकायतें की हैं। एसपी ने दूसरी टीम लगाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User