झांसी में पति के सोते ही महिला ने सुसाइड किया:छत पर लोहे के पाइप पर फंदे पर लटकी मिली, भतीजा बोला- डिप्रेशन में रहती थी

Sep 28, 2026 - 17:42
0
झांसी में पति के सोते ही महिला ने सुसाइड किया:छत पर लोहे के पाइप पर फंदे पर लटकी मिली, भतीजा बोला- डिप्रेशन में रहती थी
झांसी में पति के सो जाने के बाद एक महिला ने सुसाइड कर लिया। सोमवार तड़के लगभग 4 बजे वह छत पर गई और लोहे के पाइप से फंदा बनाकर झूल गई। लगभग डेढ़ घंटे बाद पति की आंख खुली तो वह तलाश करते हुए छत पर पहुंचा। वहां पत्नी फंदे पर लटकी थी। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला के सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है। पूरा मामला चिरगांव कस्बे का है। महिला के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं मृतका का नाम पूजा (37) पत्नी महेश कुशवाहा था। वह चिरगांव के टोरियापुरा मोहल्ले की रहने वाली थी। मृतका के भतीजे आकाश ने बताया- चाची पूजा की शादी लगभग 15 साल पहले हुई थी। उनकी 12 साल की एक बेटी रिया और 10 साल का एक बेटा अमन है। चाचा महेश दुकान पर काम करते हैं। पति कुछ महीनों से डिस्टर्ब चल रही थी। वह डिप्रेशन में रहा करती थी। सोमवार तड़के 3 बजे तक चाचा सो गए। इसके बाद चाची पूजा छत पर चली गई और लोहे के पाइप से रस्सी से फंदा बनाकर झूल गई। जब चाचा की आंख खुली तो वह छत पर गए। वहां चाची फंदे पर लटकी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User