सड़क हादसे में घायल युवक की 6 दिन बाद मौत:फतेहपुर में बाइक की टक्कर से हुआ हादसा, पत्नी-बेटे भी घायल; अज्ञात चालक पर केस दर्ज

Sep 30, 2026 - 14:29
0
सड़क हादसे में घायल युवक की 6 दिन बाद मौत:फतेहपुर में बाइक की टक्कर से हुआ हादसा, पत्नी-बेटे भी घायल; अज्ञात चालक पर केस दर्ज
फतेहपुर के खागा क्षेत्र में 22 सितंबर 2026 को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक नरसिंह ने 27 सितंबर 2026 को दम तोड़ दिया। उनके परिजनों ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम बनपुरवा मजरे टेनी निवासी मीना ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर को वह अपने पति नरसिंह, आठ वर्षीय बेटे सचित और एक रिश्तेदार के साथ सोहन जा रही थीं। ऐलई रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक (UP 71 AP 0446) ने उनकी बाइक (UP 71 BB 9694) को टक्कर मार दी। इस हादसे में मीना, उनके बेटे और पति नरसिंह को गंभीर चोटें आईं। मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। नरसिंह का फतेहपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां छठे दिन उनकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर खागा पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ BNS 2023 की धारा 281, 125(b), 106(1), 324(4) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User