शाहजहांपुर में सर्राफा दुकान में घुसे लड़ते हुए सांड, VIDEO:दुकानदार ने काउंटर के पीछे छिपकर बचाई जान, 25 हजार का नुकसान
शाहजहांपुर के आदर्श नगर कॉलोनी में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे एक सर्राफा दुकान में दो लड़ते हुए सांड घुस गए। सांडों ने दुकान का शीशे का गेट तोड़ दिया। यह घटना ओम ज्वैलर्स की दुकान पर हुई, जिसके मालिक हेमंत रस्तोगी हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया है। शाम करीब साढ़े छह बजे हेमंत रस्तोगी दुकान में हिसाब कर रहे थे। तभी दुकान के बाहर लड़ते हुए सांड गेट तोड़कर अंदर आ गए। दुकानदार ने काउंटर के पीछे छिपकर खुद को बचाया। अच्छी बात यह रही कि जिस जगह सांड घुसे, वहां आमतौर पर ग्राहक बैठते हैं, लेकिन उस समय कोई नहीं था। घटना में दुकान का शीशे का गेट पूरी तरह टूट गया और काउंटर को भी थोड़ा नुकसान हुआ। दुकानदार के मुताबिक, करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग की है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि दिन और रात भर रोड पर गोवंश होते हैं लेकिन उसको पकड़ने वाले जिम्मेदार अपने आफिस में बैठे होते हैं। उन्होंने मांग की है कि आवारा सांड को पकड़वाया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)