सैफई में अपर्णा यादव ने कुलदेवी के दर्शन-पूजन की:बोलीं- पार्टी जहां से निर्देश देगी, वहीं से 2027 में चुनाव लड़ूंगी
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पति प्रतीक यादव के निधन के बाद पहली बार बुधवार शाम सैफई पहुंचीं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के कुलदेवता मंदिर परिसर में जाकर कुलदेवी के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने परिवार की परंपराओं के अनुसार बुधवार को साढ़े 5 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना की। बोलीं- कुलदेवी के दर्शन परिवार की परंपरा अपर्णा यादव ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में कुलदेवी के दर्शन के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि परिवार की परंपराओं के अनुसार वह कुलदेवी का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंचीं। आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछे जाने पर अपर्णा यादव ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जहां से चुनाव लड़ने का निर्देश देगा, वह वहीं से चुनाव मैदान में उतरेंगी। उन्होंने चुनाव के लिए किसी विशेष सीट का नाम नहीं लिया। सपा के सवाल पर बोलीं- वही बेहतर जवाब दे सकती है समाजवादी पार्टी के राज्यसभा चुनाव में उद्योगपति के नामांकन से जुड़े सवाल पर अपर्णा यादव ने कहा कि इसका जवाब समाजवादी पार्टी ही बेहतर तरीके से दे सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए जा रहे आरोपों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में इस तरह के आरोप लगना सामान्य बात है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में अपर्णा यादव ने कहा कि इस विषय में बेहतर स्पष्टीकरण स्वयं बृजभूषण शरण सिंह ही दे सकते हैं। ----------------------------- ये भी पढ़ें… अपर्णा बोलीं- मेरी चुनावी सीट भाजपा तय करेगी:मैनपुरी से नहीं लड़ना चाहती, अखिलेश के PDA पर जवाब नहीं दिया राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार को मैनपुरी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि 2027 में मेरा चुनाव लड़ने का फैसला भाजपा तय करेगी। पार्टी जहां से चाहेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ूंगीं। अपर्णा ने साफ कहा कि फिलहाल मेरी मैनपुरी से चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)